Redmi Note 10 Series की लॉन्च डेट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली
Xiaomi की Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आए है। अगर आप इस सीरीज के फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी होगी। क्योंकि Amazon लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Redmi Note 10 सीरीज को भारत में 10 मार्च को पेश किया जा सकता है। बता दें कि पिछले ही हफ्ते कंफर्म शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की थी। रेडमी नोट 10 सीरीज को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 10 सीरीज को चार वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में Redmi Note 10 5G, Redmi Note 10 4G, Redmi Note 10 Pro 5G और Redmi Note 10 Pro 4G स्मार्टफ़ोन शामिल हैं।
Redmi Note 10 सीरीज को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर ऐलान कर देगी। रेडमी नोट 10 सीरीज़ के ऑफिशियल फीचर्स को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन लीक हुई जानकारियों से यह कहा जा रहा है कि कंपनी इन फ़ोन में कम कीमत में कमाल के फीचर्स ऑफर करेगी।
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Xiaomi के इन मिड रेंज स्मार्टफ़ोन्स को 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Redmi Note 10 Pro को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB RAM + 64GB/128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल आ सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। Redmi Note 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकते हैं। फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसके प्रो मॉडल में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी मिल सकती है।

पाठको की राय